Nexis News

छत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/7नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) के 10वें स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि यह आयोजन भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम हैं। उन्होंने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ को मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब बनाया जाएगा।विष्णु देव साय ने बताया,कि राज्य की नई औद्योगिक नीति में सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए विशेष प्रावधान शामिल किए गए हैं। नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना से युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सेमीकंडक्टर मिशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप निर्माण में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

उन्होंने कहा — “छत्तीसगढ़ में कुशल मानव संसाधन, औद्योगिक ढांचा और तकनीकी माहौल राज्य को नवाचार का केंद्र बनाएंगे।”वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा,कि आज छत्तीसगढ़ शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा हैं। उन्होंने युवाओं से नवाचार और शोध को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा,कि ‘मेक इन सिलिकॉन’ से भारत के आत्मनिर्भर सेमीकंडक्टर मिशन को नई दिशा मिलेगी।कार्यक्रम में प्रो. ओम प्रकाश व्यास (निदेशक, IIIT नवा रायपुर), प्रो. मुकुल सुतावणे (IIIT इलाहाबाद), प्रो. संतोष विश्वकर्मा (IIT इंदौर) सहित देशभर के विशेषज्ञ, शिक्षाविद् और छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!