संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/9नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
नगर पंचायत भटगांव में भटगांव पत्रकार दशहरा उत्सव समिति के नेतृत्व में दशहरा, दीपावली एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 9 नवम्बर (रविवार) रात्रि 8 बजे से दशहरा मैदान भटगांव में भव्य छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगायिका गरिमा दिवाकर और स्वर्णा दिवाकर अपनी शानदार प्रस्तुति देंगी। इस अवसर पर नगर में सांस्कृतिक उमंग और लोक परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, अति विशिष्ट अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष भूषण जांगड़े, तथा अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।समिति के सदस्यों ने नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की हैं।












