Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक संपन्न

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22नवंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय दिशा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा की गई।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए,कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से हो। उन्होंने कहा,कि दिशा समिति की बैठकें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं,और इन्हें हर 6 माह में अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया,कि 26 विभागों के अंतर्गत 81 योजनाएँ संचालित हो रही हैं।उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने योजनाओं के बेहतर समन्वय, नियमित समीक्षा और समयबद्ध क्रियान्वयन पर ज़ोर दिया।

🟠ग्रामीण विकास एवं कृषि योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

मुख्यमंत्री ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख योजनाओं—

मनरेगा,प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,सांसद आदर्श ग्राम योजना,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति का जायजा लिया।कृषि विभाग से संबंधित पीएम जनमन,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पर भी विस्तृत चर्चा हुई।सीएम साय ने कहा कि शत-प्रतिशत पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और किसी भी किसान को वंचित न रखा जाए। उन्होंने वनभूमि पट्टाधारियों के एग्रीस्टेक पंजीयन की स्थिति की समीक्षा भी की।

🟠डेयरी समग्र विकास योजना पर नाराज़गी

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से संचालित डेयरी समग्र विकास योजना की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने नाराज़गी व्यक्त की और अधिकारियों को शीघ्र लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने दुग्ध उत्पादन से जुड़े पारंपरिक किसानों और विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति के हितग्राहियों को योजना से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

🟠शहरी योजनाओं की समीक्षा

नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने—प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मिशन अमृत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति पर विस्तृत जानकारी ली और शहरी आवास निर्माण में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

🟠आयुष्मान कार्ड, मातृ वंदना एवं पोषण योजनाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने PM-JAY आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड जारी करने की स्थिति की समीक्षा की और नियद नेल्ला नार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।उन्होंने आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायतों पर कठोर कार्रवाई और एक राज्य-स्तरीय हेल्पलाइन जारी करने की बात कही।उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण योजनाओं एवं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी ज़ोर दिया।मुख्यमंत्री ने ‘न्योता भोज’ पहल की प्रगति पर संतोष जताते हुए इसकी निरंतरता की बात कही।

🟠भारत नेट परियोजना पर कठोर रुख

टेलिकॉम सेक्टर की भारत नेट परियोजना में धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की।उन्होंने फाइबर नेटवर्क का कार्य शीघ्र पूर्ण करने और बस्तर व सुदूर क्षेत्रों में नेटवर्क विस्तार को शीर्ष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।रेलवे द्वारा जारी कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

🟠बैठक में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक  तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक ईश्वर साहू, मुख्य सचिव विकासशील, प्रमुख सचिवगण एवं विभागीय सचिव उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!