संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,20जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
बलरामपुर जिले के समीप हुई दर्दनाक बस दुर्घटना पर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया हैं। इस हृदयविदारक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा,कि शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया,कि राज्य सरकार ने इस दुर्घटना में मृत 10 व्यक्तियों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायल व्यक्तियों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया हैं। यह सहायता राशि प्रशासन द्वारा दी जा रही तत्काल राहत एवं बीमा से प्राप्त होने वाली राशि के अतिरिक्त होगी।
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देशित किया हैं,कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ और उनके उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की हैं।












