न्यूज डेस्क,स्पेशल रिपोर्ट,अंबिकापुर/लातेहार/19जनवरी2026—Nexis News
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से झारखंड जा रही बारातियों (सगाई कार्यक्रम) से भरी बस के साथ भीषण हादसा हुआ है। यह हादसा झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र स्थित ओरसा घाट पर हुआ। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 70 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसा छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर के पास महुआडांड़ के ओरसा घाट (तीखे मोड़) पर हुआ। बस में बलरामपुर जिले के पिपरसोत गांव के करीब 90-100 ग्रामीण सवार थे, जो ‘लोटा-पानी’ (सगाई रस्म) के लिए जा रहे थे। मृतकों का आंकड़ा अब तक 4 महिलाओं समेत कुल 6 लोगों की मौत की खबर है। संख्या बढ़ सकती है। हादसे की वजह बस की रफ्तार तेज थी और ढलान पर ब्रेक फेल होने या अनियंत्रित होने की वजह से बस रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) और रांची रेफर किया जा रहा है।
अंबिकापुर संभाग के बलरामपुर जिले से निकली खुशियों की सवारी मातम में बदल गई। जानकारी के मुताबिक, पिपरसोत गांव के ग्रामीणों ने एक निजी स्कूल (ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल) की बस किराए पर ली थी। वे सभी झारखंड के महुआडांड़ में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
रविवार दोपहर करीब 2 बजे, जब बस ओरसा घाट की तीखी ढलान से उतर रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी। बस सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई। बस के पलटते ही वहां चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, लेकिन जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें एंबुलेंस से वापस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।











