Nexis News

राज्यपाल रमेन डेका ने अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त एवं उमेश अग्रवाल व शिरीष चंद्र मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,20जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित, गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन तथा राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल एवं शिरीष चंद्र मिश्रा को उनके पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया मुख्य सचिव विकास शील द्वारा संपन्न कराई गई।

🟠शपथ ग्रहण समारोह में कई गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित

इस अवसर पर राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण तथा आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध सिंह सहित राज्य शासन के विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव एवं सचिव उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक, राज्य सूचना आयोग के आयुक्त आलोक चंद्रवंशी, पूर्व सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी, अशोक अग्रवाल, धनवेंद्र जयसवाल, राज्य सूचना आयोग के सचिव नीलम नागदेव एक्का सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ अधिकारी समारोह में शामिल हुए।

🟠अनुभव और प्रशासनिक दक्षता का संगम

उल्लेखनीय हैं,कि नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके हैं। वहीं राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल भी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, जबकि शिरीष चंद्र मिश्रा पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। उनके व्यापक अनुभव से राज्य में सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को और मजबूती मिलने की उम्मीद हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!