संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,20जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सरगुजा जिले में धान खरीदी को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया हैं। खरीफ विपणन सीजन के तहत धान खरीदी की प्रक्रिया 31 जनवरी तक जारी हैं, और समितियों से धान का उठाव भी लगातार हो रहा हैं। इसी बीच कुंदी कला धान उपार्जन केंद्र में किए गए भौतिक सत्यापन ने प्रशासन और समिति प्रबंधकों के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर दी हैं।
नायब तहसीलदार निखिल श्रीवास्तव एवं संयुक्त टीम द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में दावा किया गया, कि समिति में लगभग 8000 बोरी (करीब 3200 क्विंटल) धान की कमी पाई गई हैं। इस रिपोर्ट से असंतुष्ट होकर सरगुजा जिले के समिति प्रबंधक एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय,अंबिकापुर पहुंचे।
🟠पुनः सत्यापन की मांग
समिति प्रबंधकों ने कलेक्टर अजीत बसंत को ज्ञापन सौंपते हुए,भौतिक सत्यापन पर गंभीर आपत्ति जताई और दोबारा सत्यापन कराए जाने की मांग की। उनका कहना हैं,कि उठाव की प्रक्रिया जारी रहने के दौरान की गई जांच से गलत निष्कर्ष निकाले गए हैं।
🟠कलेक्टर का सख्त रुख
वहीं, कलेक्टर अजीत बसंत ने मामले को गंभीर अनियमितता करार देते हुए,स्पष्ट कहा कि भौतिक सत्यापन के दौरान 3000 से 4000 बोरी धान की कमी सामने आई हैं। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं।धान खरीदी से जुड़े इस मामले ने जिले में प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी हैं। अब निगाहें आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।












