संदिली सिंह,नई दिल्ली,20जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
भारतीय राजनीति में आज एक अहम बदलाव दर्ज किया गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़े ‘जनरेशन शिफ्ट’ का संकेत देते हुए,बिहार के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया हैं। 45 वर्षीय नितिन नवीन का चुनाव निर्विरोध हुआ,जिसके साथ ही वे BJP के इतिहास में इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा नेता बन गए हैं। वे निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्थान लेंगे।
🟠निर्विरोध चुने गए, पीएम मोदी बने प्रस्तावक
पार्टी मुख्यालय में चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने औपचारिक घोषणा करते हुए बताया,कि अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नवीन का ही नामांकन प्राप्त हुआ था, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। खास बात यह रही,कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं नितिन नवीन के नामांकन पत्र पर प्रथम प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए, जिसे संगठन में उनके बढ़ते कद के रूप में देखा जा रहा हैं।
🟠युवा सोच और बिहार कनेक्शन
नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बिहार बीजेपी के लिए ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा हैं।
🔸️राजनीतिक सफर: पटना के बांकीपुर से विधायक रह चुके नितिन नवीन बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। दिसंबर 2025 में उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
🔸️विरासत: वे छत्तीसगढ़ और बिहार में बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं। पिता के निधन के बाद उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और अपनी संगठनात्मक क्षमता से अलग पहचान बनाई।
🔸️रिकॉर्ड: 45 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर उन्होंने सबसे युवा अध्यक्ष होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
🟠नितिन नवीन के सामने बड़ी चुनौतियां
🔸️नितिन नवीन की ताजपोशी ऐसे समय में हुई है जब पार्टी 2029 लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार कर रही है। उनके सामने कई अहम चुनौतियां होंगी—
🔸️आगामी विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल, असम और केरल जैसे राज्यों में पार्टी के प्रदर्शन को मजबूत करना।
🔸️युवाओं से जुड़ाव: Gen-Z और नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति विकसित करना।
🔸️संगठन विस्तार: दक्षिण भारत में BJP की राजनीतिक पकड़ को और मजबूत करना।
🟠जेपी नड्डा का कार्यकाल
निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल संगठनात्मक मजबूती और चुनावी सफलता के लिहाज से उल्लेखनीय रहा। उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई राज्यों में सरकार बनाई और 2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए को निर्णायक जीत दिलाई। नितिन नवीन की नियुक्ति के साथ BJP ने स्पष्ट संकेत दे दिया हैं,कि पार्टी ‘न्यू इंडिया’ के विजन के साथ आगे बढ़ने को तैयार हैं।












