संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,21जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
जिला बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए,“एंड-टू-एंड” कार्रवाई के तहत दो और आरोपियों को बिहार के सासाराम से गिरफ्तार किया हैं। इस प्रकरण में अब तक कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका हैं।
🟠गिरफ्तार आरोपी
🔸️गजेंद्र कुमार सिंह, पिता भैरो सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कपसिया, थाना कोचस, जिला रोहतास (बिहार)
🔸️डब्लू कुमार प्रजापति, पिता रामआश्रय प्रसाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम तिलकापुर, थाना करगहर, जिला रोहतास (बिहार)
🟠कैसे हुआ था गांजा तस्करी का खुलासा
पुलिस के अनुसार दिनांक 26 अगस्त 2025 की रात ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे बनाए गए गुप्त चेंबर में छिपाकर बिहार के सासाराम ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बलरामपुर थाना क्षेत्र के दलधोवा घाट में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान ट्रॉली से 125 किलोग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया। ट्रैक्टर चालक अनुज कुमार, निवासी आदमापुर, थाना सासाराम, जिला रोहतास को दिनांक 02 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
🟠एंड-टू-एंड जांच में पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश
घटना की गंभीरता को देखते हुए,पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज द्वारा पूरे तस्करी नेटवर्क पर “एंड-टू-एंड” कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक के.पी. सिंह के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया।
साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों और गहन विवेचना के आधार पर ज्ञानचंद पासवान को,दिनांक 18 अक्टूबर 2025 मुख्य आरोपी रंजन श्रीवास्तव सहित सह आरोपी धीरज कुमार सिंह एवं विनय पासवान को दिनांक 12 जनवरी 2026 को सासाराम से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
🟠 कार्रवाई
विवेचना के दौरान यह सामने आया,कि सासाराम क्षेत्र में गांजा खपाने एवं ओडिशा से गांजा खरीदने में आर्थिक सहयोग करने वाले आरोपी गजेंद्र कुमार सिंह और डब्लू कुमार प्रजापति भी इस तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थे। दोनों को सासाराम से अभिरक्षा में लेकर थाना बलरामपुर लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर दिनांक 20 जनवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
🟠पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
🔸️इस संपूर्ण कार्रवाई में,निरीक्षक भापेंद्र साहू, थाना प्रभारी बलरामपुर
🔸️उप निरीक्षक के.पी. सिंह
🔸️प्रधान आरक्षक शिपक शर्मा, शैलेंद्र तिवारी
🔸️आरक्षक सूरज मरावी, हरिशंकर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया,कि मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से नजर रखी जा रही हैं,और आगे भी ऐसे नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।












