Nexis News

रोड सेफ्टी जागरूकता में पुलिस मितान निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित शांति सरोवर में आयोजित पुलिस मितान सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,कि सड़क सुरक्षा जागरूकता में पुलिस मितान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। पुलिस मितान नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ गांवों और मोहल्लों में पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम को भी बेहतर बनाएंगे।

🟠इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस मितान ऐप की लॉन्चिंग भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि छत्तीसगढ़ में “मितान” बनाने की एक मानवीय परंपरा रही हैं,और पुलिस को मितान बनाकर सड़क सुरक्षा का संकल्प लेना एक सराहनीय पहल हैं। उन्होंने कहा,कि सड़क दुर्घटनाओं में अपनों को खोने वाले परिवारों की क्षति की भरपाई संभव नहीं होती, इसलिए रोड सेफ्टी के लिए किया गया कार्य पुण्य का कार्य हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वास जताया,कि पुलिस मितान साथियों के निरंतर प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आम नागरिकों का जीवन अधिक सुरक्षित बनेगा। उन्होंने रायपुर जिले की इस पहल को प्रदेश के अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मुख्यमंत्री ने बताया,कि राज्य सरकार समग्र विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना शुरू की गई हैं,जिसके तहत दूरस्थ और कम लाभप्रद रूटों पर भी बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा,कि पुलिस से बेहतर कोई मितान नहीं हो सकता। अब पुलिस मितान, पुलिस के साथ मिलकर समाज की सुरक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। ट्रैफिक नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस मितान साथियों को हेलमेट और फर्स्ट एड किट वितरित की। इस अवसर पर 4500 पुलिस मितानों को हेलमेट और प्रत्येक गांव को फर्स्ट एड किट प्रदान की गई।

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने पुलिस मितान योजना को सामुदायिक पुलिसिंग की प्रभावी पहल बताया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने दिया।

कार्यक्रम में शासकीय दिव्यांग विद्यालय, माना कैंप के बच्चों ने सड़क सुरक्षा पर आधारित प्रेरक गीत प्रस्तुत किया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!