Nexis News

एक्शन मोड में साय सरकार! रातों-रात बदले गए कई जिलों के कप्तान, 15 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस प्रशासन में कसावट लाने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया हैं। राज्य सरकार के गृह विभाग ने रातों-रात 15 IPS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस बड़े फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं, जिससे प्रशासनिक और मैदानी स्तर पर मजबूती आएगी।

🟠जशपुर में नए कप्तान का आगमन

जारी आदेश के अनुसार, तेज-तर्रार IPS अधिकारी लाल उमेद सिंह को जशपुर जिले का नया SP नियुक्त किया गया हैं। जशपुर जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए यह तैनाती कानून व्यवस्था में नई ऊर्जा देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही हैं।

🟠अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

प्रशासनिक सर्जरी के तहत शशि मोहन सिंह समेत अन्य IPS अधिकारियों को भी नए प्रभार दिए गए हैं। यह कदम सिर्फ रूटीन ट्रांसफर नहीं, बल्कि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, सक्रिय और जवाबदेह बनाने की रणनीति का हिस्सा हैं।🟠कसावट और सख्ती का संकेत

सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से मैदानी पोस्टिंग में बदलाव की चर्चा चल रही थी। साय सरकार ने लॉ एंड ऑर्डर को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और नक्सल प्रभावित व संवेदनशील जिलों में अनुभवी अफसरों को तैनात कर प्रशासनिक कसावट की तैयारी की हैं।

🟠क्यों हैं यह फैसला अहम

राज्य में अपराध नियंत्रण और नक्सली गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए यह रणनीति अहम हैं।रूटीन ट्रांसफर से अलग, यह कदम पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह और कुशल बनाने की दिशा में लिया गया।जिन जिलों में कानून व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता थी, वहां अनुभवी और फील्ड-एक्सपर्ट IPS अफसरों को भेजा गया हैं।इस बड़े फेरबदल से यह संकेत मिलता हैं,कि साय सरकार अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग की गुणवत्ता और नागरिक सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सक्रिय हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!