Nexis News

छत्तीसगढ़ में नई शुरुआत : सीतापुर विधानसभा CCTV से बनेगा मॉडल क्षेत्र

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,23जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक नई और ऐतिहासिक पहल की शुरुआत हो चुकी हैं। सरगुजा जिले का सीतापुर विधानसभा क्षेत्र राज्य का पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र बनने जा रहा हैं, जहाँ सीसीटीवी कैमरों के व्यापक नेटवर्क के जरिए आने-जाने वाले हर व्यक्ति की निगरानी की जाएगी।

विधायक रामकुमार टोप्पो के नेतृत्व में सीतापुर विधानसभा को एक मॉडल और सुरक्षित क्षेत्र के रूप में विकसित करने का कार्य तेज़ी से जारी हैं। इस योजना के तहत प्रमुख चौक-चौराहों, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट (छत्तीसगढ़ का शिमला) और विभिन्न ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

विधायक रामकुमार टोप्पो का कहना है कि वर्तमान समय में अपराधी नए-नए तरीकों से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिससे आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र को भयमुक्त, सुरक्षित और निगरानीयुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया हैं।

अब तक सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के 50 से अधिक प्रमुख स्थलों पर 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। इनमें व्यस्त चौक-चौराहे, पर्यटन स्थल और अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान शामिल हैं। विधायक ने जानकारी दी कि आने वाले 6 महीनों में 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया हैं।

इस योजना की सबसे खास बात यह हैं,कि हर ग्राम पंचायत स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जो सीधे पुलिस विभाग से जुड़ा रहेगा। इससे रीयल-टाइम निगरानी संभव होगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।

सीतापुर विधानसभा में शुरू किया गया यह व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क न केवल स्थानीय सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि आने वाले समय में पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक मॉडल के रूप में भी देखा जाएगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!