Nexis News

नेताजी की जयंती पर देश का नमन,बजट से पहले हलचल और टीम इंडिया रायपुर पहुंची – पढ़ें आज का अपडेट

संदिली सिंह,न्यूज डेस्क,छत्तीसगढ़,23जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

1.पराक्रम दिवस

देश आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली के लाल किले पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

2. दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट

गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा। विजय चौक से लाल किला तक परेड के कारण कई सड़कें दोपहर तक बंद रहेंगी।

3.बजट 2026 की तैयारी

केंद्रीय बजट 2026 से पहले वित्त मंत्रालय में हलचल तेज हो गई हैं। आज पारंपरिक ‘हलवा सेरेमनी’ आयोजित होने की संभावना हैं, जिसके साथ बजट छपाई की प्रक्रिया शुरू होगी।

4.अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के बाद भी अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही हैं। बीते 24 घंटे में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

5.IND vs NZ दूसरा T20

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मुकाबला आज खेला जाएगा। टीम इंडिया रायपुर पहुंच चुकी हैं और सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही हैं।

6.मौसम की मार

उत्तर भारत में कोहरे का रेड अलर्ट जारी है। दिल्ली और यूपी में विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई हैं। कोहरे के कारण 12 उड़ानें डायवर्ट और 40 से ज्यादा ट्रेनें लेट हुई हैं।

7.शेयर बाजार में तेजी

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स 600 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया। बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी रही।

8.गगनयान मिशन अपडेट

इसरो ने गगनयान मिशन को लेकर बड़ा अपडेट दिया हैं। अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले व्योममित्र (Vyommitra) रोबोट की फाइनल टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई हैं।

9.पद्म पुरस्कार 2026

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या 25 जनवरी को होने वाले पद्म पुरस्कारों के ऐलान पर सबकी निगाहें टिकी हैं। कई नामचीन हस्तियां इस बार सूची में शामिल हो सकती हैं।

10. बॉलीवुड अपडेट

फिल्म ‘वॉर 2’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!