संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,24जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
गणतंत्र दिवस समारोह से पहले कर्तव्य पथ पर आयोजित,फुल ड्रेस रिहर्सल में छत्तीसगढ़ की झांकी ने अपनी विशिष्ट, सृजनात्मक और आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। झांकी के माध्यम से राज्य की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक जीवनशैली, लोककला, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा और ऐतिहासिक विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस वर्ष छत्तीसगढ़ की झांकी देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की थीम पर आधारित हैं। इसमें आधुनिक डिजिटल तकनीक और परंपरागत जनजातीय संस्कृति के अद्भुत समन्वय को दर्शाया गया हैं। झांकी यह संदेश देती है कि किस प्रकार तकनीक के माध्यम से जनजातीय विरासत को संरक्षित, प्रचारित और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सकता हैं।
झांकी में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक पहचान, कला एवं जीवन मूल्यों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया, जो राष्ट्रीय मंच पर राज्य की विशिष्ट पहचान को सशक्त रूप से प्रस्तुत करता हैं।












