राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10वीं–12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,24जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में,आज लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मण्डपम् में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सत्र 2024 और 2025 के टॉप 10 मेधावी विद्यार्थियों एवं विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के टॉप विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित इस प्रतिभा सम्मान समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कुल 239 विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रत्येक विद्यार्थी को 1.50 लाख रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की गई। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

🟠राज्यपाल रमेन डेका का संदेश

राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा,कि बोर्ड परीक्षाएं जीवन के लक्ष्य की ओर बढ़ने की पहली सीढ़ी होती हैं। यह सफलता आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत एवं लगन के लिए प्रेरित करती हैं।उन्होंने कहा,कि छत्तीसगढ़ अपार संभावनाओं का प्रदेश हैं,और अब शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहा हैं। विद्यार्थियों को असफलता से निराश न होकर धैर्य, मौलिकता और नवाचार के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

🟠मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संबोधन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि मेधावी विद्यार्थी प्रदेश और देश का भविष्य हैं। उनकी सफलता में माता-पिता और गुरुओं का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं बसंत पंचमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए,मां सरस्वती के आशीर्वाद की कामना की।

🟠239 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया,कि वर्ष 2024 के 110 और वर्ष 2025 के 129 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, द्वितीय स्थान वालों को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की अध्यक्ष रेणु जी. पिल्ले ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि सचिव पुष्पा साहू ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, आशाराम नेताम, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें