Nexis News

महिला पत्रकार अपने साहस से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कर रहीं मजबूत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,24जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गुजरात के अध्ययन भ्रमण से लौटे छत्तीसगढ़ की महिला पत्रकारों के दल से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा,कि महिला पत्रकार अपने साहस, समर्पण और निष्पक्ष लेखनी से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि पत्रकारिता जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में कार्य करते हुए महिलाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं, जो अत्यंत सराहनीय हैं। महिला पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को गुजराती अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर पहली बार महिला पत्रकारों के अध्ययन भ्रमण की पहल के लिए आभार जताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि गुजरात अध्ययन भ्रमण के दौरान महिला पत्रकारों ने विधानसभा, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, पोरबंदर, राजकोट जैसे ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों को नजदीक से देखा, जिससे उनके अनुभव और लेखन और अधिक समृद्ध होंगे। उन्होंने महिला पत्रकारों को अपने अनुभवों को किताब के रूप में संजोने के लिए भी प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि गुजरात सहकारिता और डिजिटलीकरण का मॉडल राज्य हैं। अमूल जैसी सहकारी संस्थाएं महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण हैं। छत्तीसगढ़ में भी सहकारिता और ई-गवर्नेंस को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा हैं।

महिला पत्रकारों ने भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए, इसे ऐतिहासिक, प्रेरणादायी और आपसी संवाद को मजबूत करने वाला बताया। कई पत्रकारों ने बताया कि यह उनकी पहली हवाई यात्रा थी और इस भ्रमण से नई मित्रता और आत्मविश्वास का संचार हुआ।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के सहज संवाद और हास्यपूर्ण टिप्पणियों से वातावरण उल्लासपूर्ण रहा। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं महिला पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!