Nexis News

टोकन नहीं कटने से नाराज किसान, लिबरा धान मंडी में हड़ताल

संदिली सिंह,लैलूंगा,छत्तीसगढ़,24जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित लिबरा धान मंडी में धान खरीदी के लिए टोकन नहीं कटने की समस्या से नाराज किसानों ने शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप हैं,कि कई किसानों का अब तक एक बार भी धान नहीं खरीदा गया हैं, जबकि कुछ किसानों के नाम पर दो-दो बार टोकन काटे गए हैं, जिससे भारी असमानता सामने आ रही हैं।

किसानों ने बताया,कि टोकन व्यवस्था में गड़बड़ी के कारण वे लगातार परेशान हैं। कई किसान अब भी टोकन के इंतजार में हैं, जिससे धान की समय पर बिक्री को लेकर चिंता बनी हुई हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने मेहनत से फसल तैयार की हैं, लेकिन समय सीमा कम होने के कारण अब नुकसान का डर सता रहा हैं।

🟠पहले भी हो चुकी हैं, हड़ताल

किसानों ने बताया,कि इससे पहले भी धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल की गई थी। उस दौरान प्रशासन ने कुछ दिनों के लिए लिमिट बढ़ाई थी, लेकिन बाद में फिर से लिमिट घटा दी गई, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई हैं।

🟠टोकन प्रक्रिया में तकनीकी अड़चन

धान बिक्री की प्रक्रिया में पहले पटवारी द्वारा किसानों का सत्यापन किया जाता हैं। इसके बाद मंडी ऑपरेटर द्वारा पीवी (PV) के लिए प्रकरण पटवारी के पास भेजा जाता हैं। पीवी होने के बाद फाइल दोबारा मंडी ऑपरेटर के पास आती हैं, जिसके पश्चात टोकन काटा जाता हैं। किसानों का कहना हैं,कि सत्यापन पूरा होने के बावजूद तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से टोकन नहीं कट पा रहे हैं।

🟠नायब तहसीलदार ने दिया आश्वासन

हड़ताल की सूचना पर मुकडेगा के नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन किसानों का सत्यापन पूरा हो चुका है, उनका टोकन शीघ्र काटा जाएगा।

हालांकि किसानों का कहना है कि पहले भी इस तरह के आश्वासन दिए गए, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। वर्तमान में लगभग 100 किसान अब भी टोकन से वंचित बताए जा रहे हैं।

किसानों की मांग किसानों ने प्रशासन से मांग की हैं, कि टोकन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए, सभी पात्र किसानों का समय पर टोकन काटा जाए,धान खरीदी की समय-सीमा और लिमिट में राहत दी जाए,ताकि धान खरीदी बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!