संदिली सिंह,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,24जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
जिले में चल रहे 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का असर अब ज़मीन पर साफ दिखाई देने लगा हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही हैं, वहीं आमजन को नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया जा रहा हैं।
पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी अनुभागों में यातायात जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही हैं।
इसी कड़ी में 23 जनवरी 2026 को थाना रामानुजगंज क्षेत्र में पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर चल रहे एक युवक पर कार्रवाई की।बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 CG 7700 के चालक ताहा अंसारी (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 12, रामानुजगंज को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(ए)(4) के तहत दोषी पाए जाने पर ₹5000 का चालान काटा गया। साथ ही मौके पर ही वाहन से मॉडिफाई साइलेंसर हटवाया गया।
पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिगों को वाहन न देने, दोपहिया वाहन पर ट्रिपल सवारी न करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा वाहन से जुड़े सभी दस्तावेज साथ रखने की अपील की हैं।
बलरामपुर पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।












