संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,25जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के कला,संस्कृति और फिल्म जगत के लिए एक ऐतिहासिक दिन सामने आया हैं। राजधानी रायपुर के ग्राम माना-तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी एवं ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण का भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा,कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना छत्तीसगढ़ की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को नई गति देने के साथ-साथ राज्य को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि चित्रोत्पला फिल्म सिटी राज्य के हजारों स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार और अवसरों का नया द्वार खोलेगी। अब फिल्म निर्माण से जुड़ी आधुनिक तकनीकी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय फिल्म निर्माताओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा,कि डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और कलाकारों को उचित सम्मान मिल रहा हैं।
🟠चार बड़े प्रस्ताव मिले, फिल्म निर्माण को मिलेगी नई उड़ान
भूमिपूजन समारोह के दौरान पर्यटन विभाग को चार महत्वपूर्ण निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिन्हें मुख्यमंत्री को सौंपा गया—
गदर फिल्म के निर्माता अनिल शर्मा ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग चित्रोत्पला फिल्म सिटी में करने का प्रस्ताव दिया।इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट लिमिटेड के चेयरमेन राकेश कुमार ने इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर एवं ट्रेड मार्ट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स के चेयरमेन नीरज खन्ना ने वर्ल्ड क्लास हैंडीक्राफ्ट्स एंड गिफ्ट फेयर के आयोजन का प्रस्ताव दिया।एटी फिल्म्स हॉलीवुड के आशुतोष वाजपेयी ने हॉलीवुड फिल्मों और स्ट्रीमिंग कंटेंट को छत्तीसगढ़ लाने का प्रस्ताव सौंपा।मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,कि इससे राज्य में फिल्म निर्माण गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।
🟠दो वर्षों में पूरा होगा प्रोजेक्ट, 300 करोड़ तक निजी निवेश की संभावना
उल्लेखनीय हैं,कि यह परियोजना भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की योजना,“कैपिटल इन्वेस्टमेंट हेतु राज्यों को विशेष सहायता – ग्लोबल आइकॉनिक पर्यटन केंद्र” के अंतर्गत स्वीकृत हुई हैं।
🔸️चित्रोत्पला फिल्म सिटी : ₹95.79 करोड़
🔸️ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर : ₹52.03 करोड़
दोनों परियोजनाएं PPP मॉडल पर विकसित होंगी और निजी क्षेत्र से लगभग 300 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना हैं। परियोजनाओं को दो वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया हैं।
🟠फिल्म सिटी में होंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं
फिल्म सिटी में गांव-शहर के सेट, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, जेल, पुलिस चौकी, स्कूल-कॉलेज, मंदिर, स्टूडियो, प्रोडक्शन ऑफिस, शॉपिंग स्ट्रीट, स्कल्प्चर गार्डन और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित होंगी।
पर्यटकों के लिए टॉय म्यूजियम, स्नो वर्ल्ड, होटल, मल्टीप्लेक्स और एक्सपीरियंस सेंटर भी बनाए जाएंगे।वहीं ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर में 1500 सीटों वाला आधुनिक कन्वेंशन हॉल, रेस्टोरेंट, अतिथि कक्ष, लाइब्रेरी, जिम और स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं होंगी।
🟠फिल्म टूरिज्म और रोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
गौरतलब हैं,कि छत्तीसगढ़ में पहले ही न्यूटन, जहानाबाद, कौन प्रवीण तांबे, द ग्रेट इंडियन मर्डर और ग्राम चिकित्सालय जैसी फिल्मों और वेब सीरीज़ की शूटिंग हो चुकी हैं। फिल्म सिटी बनने से फिल्म टूरिज्म, फेस्टिवल, अवॉर्ड शो और स्थानीय रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।












