Nexis News

जन जागरूकता से आएगी सड़क दुर्घटनाओं में कमी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,25जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन जागरूकता और यातायात नियमों का पालन सबसे आवश्यक हैं। वे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए स्वयं हेलमेट पहनकर स्कूटी चलाई। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर के पंडरी में आधुनिक लाइसेंस सेंटर भवन का भूमिपूजन किया तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत 12 नए मार्गों में 12 बसों का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक हेड इंजरी के कारण मौत होती हैं, इसलिए दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट अवश्य लगानी चाहिए। साथ ही मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस मितान, चिकित्सक, यातायात कर्मी, राहगीर, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!