Nexis News

बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता : कावरगट्टा क्षेत्र में दो माओवादी न्यूट्रलाइज

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कावरगट्टा क्षेत्र में, नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली हैं। डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो कुख्यात माओवादी — एरिया कमांडर प्रदीप (ACM) और पार्टी मेंबर भीमा (PM) — को न्यूट्रलाइज किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों के पराक्रम का प्रतीक बताते हुए कहा,कि यह सफलता बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने के संकल्प को और मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के प्रयासों से बस्तर में शांति और विकास का माहौल तेजी से बन रहा हैं।मुख्यमंत्री ने अभियान में शामिल सभी जवानों के साहस और समर्पण की सराहना की।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!