Nexis News

बारनवापारा में प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिला डीजीपीएस सर्वे व वन्यजीव प्रबंधन का प्रशिक्षण

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान अधिकारियों को डीजीपीएस सर्वे, आईटी आधारित वन प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने प्रशिक्षु अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों के उपयोग से छत्तीसगढ़ की वन संपदा के संरक्षण के लिए सतत कार्य करने का आह्वान किया।प्रशिक्षण के दौरान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) स्तोविषा समझदार ने डीजीपीएस आधारित सर्वेक्षण की उपयोगिता बताई, वहीं उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप-निदेशक वरुण जैन ने ‘गज संकेत’ मोबाइल एप के माध्यम से हाथी मॉनिटरिंग और मानव–हाथी संघर्ष प्रबंधन की जानकारी दी।अंत में प्रशिक्षु अधिकारियों को वनभैंसा संरक्षण केंद्र, ब्लैकबक संरक्षण केंद्र और ग्रासलैंड विकास क्षेत्रों का भ्रमण कराया गया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!