संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा,कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा और वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने कहा,कि गांधी जी का सत्याग्रह आंदोलन न केवल स्वतंत्रता प्राप्ति का माध्यम बना, बल्कि यह मानवता, शांति और नैतिक मूल्यों का भी प्रतीक हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज और शासन दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक समरसता, शांति और न्यायपूर्ण व्यवस्था की स्थापना संभव हैं। उन्होंने युवाओं से गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, राम गर्ग सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।












