संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
किस्टाराम क्षेत्र में 8 लाख रुपये के इनामी चार सक्रिय माओवादी कैडरों द्वारा आत्मसमर्पण किया जाना बस्तर में बढ़ते विश्वास, सुरक्षा और विकास के माहौल का स्पष्ट संकेत हैं। यह कदम नक्सल मुक्त बस्तर की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि “नक्सल मुक्त बस्तर – सुरक्षित छत्तीसगढ़” का संकल्प अब जमीनी स्तर पर साकार हो रहा हैं। उन्होंने कहा,कि सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयास, सुदृढ़ सुरक्षा कैम्प, प्रभावी क्षेत्रीय उपस्थिति और बेहतर सड़क व संचार कनेक्टिविटी के चलते माओवादी प्रभाव क्षेत्र लगातार सिमट रहा हैं।
मुख्यमंत्री साय ने दोहराया कि जो लोग हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उन्हें राज्य सरकार अवसर, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन प्रदान करेगी। बस्तर में शांति, विश्वास और विकास की यह प्रक्रिया निरंतर आगे बढ़ेगी।












