संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत प्रदेश की 68.39 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 641.34 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई।
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को हुई थी, जिसके तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता दी जा रही हैं।उन्होंने बताया,कि अब तक योजना के तहत 15,595.77 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में सीधे अंतरित किए जा चुके हैं। नारायणपुर जिले में 27,272 महिलाओं को 2.72 करोड़ रुपये का लाभ मिला।












