संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री बस सेवा अब नारायणपुर जिले के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित अंचलों में कनेक्टिविटी का मजबूत माध्यम बन रही हैं। जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुरूसनार से ग्रामीणों के साथ बस में यात्रा कर योजना की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने सहयात्रियों से संवाद कर बस सेवा से हुए, लाभों की जानकारी ली। उनका यह सफर क्षेत्र में विश्वास, विकास और सुशासन का सशक्त संदेश माना जा रहा हैं।
वर्तमान में नारायणपुर जिले में मुख्यमंत्री बस सेवा के तहत चार बसें संचालित हैं,जिनमें से तीन बसें नियद नेल्ला नार मार्गों पर नियमित सेवाएं दे रही हैं। ये बसें उन गांवों को जोड़ रही हैं, जो लंबे समय से सार्वजनिक परिवहन से वंचित थे।यह सेवा पीपीपी मॉडल पर संचालित की जा रही हैं,जिसका उद्देश्य सीमांत जनजातीय क्षेत्रों को सुलभ, सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना हैं।












