संदिली सिंह,कवर्धा,छत्तीसगढ़,2फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा स्थित विधायक कार्यालय में दो दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा,कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, पुनर्वास एवं सामाजिक समावेशन के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा,कि स्कूटी उपलब्ध होने से दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा और रोजगार के अवसरों तक उनकी पहुंच आसान होगी। लाभार्थियों ने त्वरित सहायता एवं संवेदनशील पहल के लिए उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।












