धान खरीदी अभियान समय पर संपन्न,सभी पंजीकृत किसानों ने बेचा धान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,2फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी अभियान 31 जनवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि राज्य में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होकर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया,कि सभी पंजीकृत किसानों ने अपना धान विक्रय कर दिया हैं। उन्होंने बताया,कि राज्य में अब तक लगभग 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी हैं। सरकार द्वारा एग्री स्टैक एवं संबंधित एप को सक्रिय किया गया, जिससे खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा सका।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि सरकार लगातार आंकड़ों की समीक्षा कर रही हैं,और यदि आगे किसी प्रकार की आवश्यकता सामने आती हैं, तो उसके अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य हैं, कि किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें