संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,3फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल प्रशासनिक सरगर्मियां तेज रहने वाली हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कल, 4 फरवरी (बुधवार) को राज्य मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक का समय और स्थान यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में पूर्वाह्न 11:30 बजे शुरू होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सरकार के सभी वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे।इन मुद्दों पर रह सकती हैं,नजर यद्यपि आधिकारिक एजेंडा बैठक के दौरान ही स्पष्ट होगा, लेकिन माना जा रहा हैं,कि बैठक में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा हो सकती हैं:
🔸️राज्य की नई जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा।
🔸️विकास कार्यों और अधोसंरचना (Infrastructure) से जुड़े अहम प्रस्ताव।
🔸️आगामी बजट सत्र की तैयारियों और विधायी कार्यों पर चर्चा।
🔸️किसानों, युवाओं और बस्तर-सरगुजा क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय।
मंत्रालय सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में कई नीतिगत फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती हैं, जिसका सीधा असर प्रदेश की जनता पर पड़ेगा।बने रहें हमारे पोर्टल के साथ, बैठक के हर बड़े फैसले की सबसे तेज अपडेट्स के लिए।












