संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,3फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना सुदूर वनांचल क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विशेषकर बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ इलाकों में ग्रामीणों को सुलभ, सुरक्षित और नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना हैं। योजना के तहत दूर-दराज के गांवों को जिला मुख्यालयों, स्कूलों, अस्पतालों और रेलवे स्टेशनों से जोड़ा जा रहा हैं।
🟠दूरस्थ अंचलों में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस की पहुंच से राह हुई आसान
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना आज केवल सड़कों पर दौड़ती बस नहीं, बल्कि ग्रामीणों के समय, सुविधा और भविष्य को संवारने का सशक्त माध्यम बन चुकी हैं।सरगुजा जिले में बादा से बरियों, चारपारा, ककना, सिधमा, अखोराखुर्द, रूखपुर, चिखलाडीह, नर्मदापारा, सरगवां और अंबिकापुर तक बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच और संवेदनशील नेतृत्व का परिणाम हैं,कि उन इलाकों में भी विकास की गूंज सुनाई दे रही हैं,जहां कभी परिवहन एक बड़ी चुनौती हुआ करता था।
🟠सुगम हुआ सफर,समय की हुई बचत
शहरी स्वास्थ्य अस्पताल में कार्यरत परमानिया पैकरा ने बताया कि इस मार्ग पर यह पहली नियमित बस सेवा हैं। उन्होंने कहा कि पहले समय पर ड्यूटी पहुंचना और सुरक्षित घर लौटना चिंता का विषय रहता था, लेकिन अब बस सेवा शुरू होने से काफी राहत मिली हैं।वहीं स्वास्थ्य कर्मी चंदा टोप्पो ने बताया कि बांदा क्षेत्र से आने-जाने के साधन पहले बेहद सीमित थे। बस सेवा शुरू होने से उनका दैनिक जीवन आसान हो गया हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया।
🟠विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही बस सेवा
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से विद्यार्थियों के जीवन में भी क्रांतिकारी बदलाव आया हैं।पुष्पेंद्र कॉलेज ऑफ नर्सिंग की फाइनल ईयर की छात्रा लक्ष्मी ने बताया,कि पहले बस पकड़ने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन अब बस उनके घर के सामने से ही गुजरती हैं, जिससे पढ़ाई पर बेहतर ध्यान दे पा रही हैं।वहीं पीजी कॉलेज की छात्रा निशा ने बताया,कि पहले उसे बस पकड़ने के लिए करीब 5 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था, लेकिन अब सिधमा गांव से ही बस मिलने के कारण वह सीधे गांधी चौक तक बिना परेशानी पहुंच रही हैं।
🟠पैदल चलने और लंबी बाइक यात्रा से मिली मुक्ति
सरगुजा जिले के सिधमा गांव निवासी दिव्यांशु सिंह ने बताया कि बस सुविधा न होने के कारण उन्हें प्रतिदिन 5 किलोमीटर तक बाइक या पैदल सफर करना पड़ता था।अब गांव से ही बस सेवा शुरू होने से वह समय पर स्कूल पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।
🟠विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे सुदूर वनांचल के गांव
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि सुशासन का वह भरोसा हैं,जिसने सुदूर वनांचल को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया हैं।नियमित बस संचालन से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हुई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस पहल से अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति सशक्त हो रहा हैं। आज सरगुजा की सड़कों पर दौड़ती मुख्यमंत्री ग्रामीण बसें प्रदेश की प्रगति की नई कहानी गढ़ रही हैं।












