संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,4फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं, मांग एवं शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। इस दौरान फौती-नामांतरण, नलकूप खनन, सीमांकन सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।जनदर्शन के दौरान कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए,संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों की त्वरित जांच कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, आर.एन. पाण्डेय, चेतन बोरघरिया, अभिषेक गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।












