Nexis News

10 मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा,शंकरगढ़ पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,5फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

थाना शंकरगढ़ पुलिस ने मवेशियों की अवैध तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए,10 नग मवेशी जप्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 19/2026 के तहत की गई हैं।

🟠गिरफ्तार आरोपी

🔸️विजय मिंज पिता कोरलेनयस मिंज, उम्र 35 वर्ष

🔸️विरेंद्र तिर्की पिता इसहाक तिर्की, उम्र 45 वर्ष

🔸️रोहित तिर्की पिता जोसेफ तिर्की, उम्र 30 वर्ष

🔸️समित तिर्की पिता दिलीप तिर्की, उम्र 25 वर्ष

🔸️(सभी निवासी ग्राम उचडीह, थाना रायडीह, जिला गुमला, झारखंड)

🔸️करमा उरांव पिता स्व. जीता उरांव, उम्र 55 वर्ष,

🔸️निवासी ग्राम मलई, थाना पालकोट, जिला गुमला, झारखंड

🟠मामले का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 03/02/2026 को हिन्दू युवा मंच के पदाधिकारियों द्वारा थाना शंकरगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर सूचना दी गई,कि कुछ व्यक्ति 10 मवेशियों को मारते-पीटते एवं हांकते हुए भागवतपुर की ओर ले जा रहे हैं।सूचना पर ग्रामवासी एवं पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचे, जहां भागवतपुर मोड़ के पास कुछ व्यक्तियों को मवेशियों के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वयं को कुसमी क्षेत्र का निवासी बताकर मवेशियों को घरेलू उपयोग हेतु ले जाना बताया। जब ग्रामीणों द्वारा मवेशियों के क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो आरोपी कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसी दौरान कुछ आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें ग्रामीणों एवं पुलिस स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने मवेशियों को कटिंग के उद्देश्य से ले जाना स्वीकार किया।

मौके पर आरोपियों को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किंतु किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं पाए जाने पर आरोपियों के कब्जे से 10 नग मवेशी जप्त किए गए।थाना शंकरगढ़ में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान कथन गवाहन, घटना स्थल निरीक्षण एवं जप्ती से आरोप सिद्ध पाए जाने पर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।पुलिस प्रशासन द्वारा पशु तस्करी एवं क्रूरता के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!