संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,5फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
चौकी बरियों थाना राजपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने 1.10 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी, मोटरसाइकिल एवं अन्य सामग्री जप्त की हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 27/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज इस मामले में आरोपी का नाम उमेश कुमार गुप्ता, पिता भोला प्रसाद गुप्ता,जाति रौनियार,उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम कोटया (हाई स्कूल के सामने), थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर हैं।
दिनांक 04/02/2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई,कि एक व्यक्ति बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल में गांजा लेकर बरियों–राजपुर–शंकरगढ़ क्षेत्र में अवैध बिक्री हेतु आने वाला हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चौकी बरियों, थाना राजपुर, शंकरगढ़ पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर घेराबंदी की गई।
इसी दौरान ग्राम बधिमा में संदिग्ध व्यक्ति को ग्राहक का इंतजार करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले अपना नाम उमेश यादव बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया,लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी सही पहचान उजागर की।तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद चेकदार बैग से भूरे रंग के प्लास्टिक पैकेट में पैक 1.10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹12,000 बताई गई हैं।
इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्लेटी रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल,₹22,000 नगद,ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तोल मशीन को गवाहों के समक्ष मौके पर जप्त किया गया।आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपुर के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुबल सिंह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव, प्र.आर. विजय गुप्ता, आरक्षक रूपेश गुप्ता, शंकर दयाल, अजय टोप्पो एवं आरक्षक सुबोध की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस प्रशासन द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई हैं।












