संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,5फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत स्वीकृत मयाली–बगीचा विकास परियोजना का मयाली नेचर कैंप में भूमिपूजन किया। लगभग 10 करोड़ रुपये की इस परियोजना के माध्यम से मयाली, मधेश्वर पर्वत (विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग) एवं बगीचा स्थित कैलाश गुफा क्षेत्र में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि यह परियोजना जशपुर जिले के लिए ऐतिहासिक पहल हैं। मयाली को इको-टूरिज्म और एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा,जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पर्यटन से होने वाली आय का सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।
परियोजना के अंतर्गत पर्यटक कॉटेज, रिसोर्ट, होम-स्टे, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, पाथवे, लैंडस्केपिंग, प्रवेश द्वार एवं मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शिव मंदिर क्षेत्र और कैलाश गुफा परिसर में भी आवश्यक विकास कार्य होंगे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय,विधायक गोमती साय,छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।












