Nexis News

छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान,10 माह में बने 5 लाख पक्के घर

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,5फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी और लक्ष्यबद्ध क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिवस की अवधि में प्रदेश में 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया हैं,जो देश में सर्वाधिक हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह उपलब्धि सुशासन, प्रशासनिक समन्वय और जमीनी स्तर पर सतत प्रयासों का परिणाम हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम आज सामने आए हैं।मानसून अवधि सहित प्रतिदिन औसतन 1,600 से अधिक आवासों का निर्माण कर छत्तीसगढ़ ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन की नई मिसाल पेश की हैं।

🟠जिलों और जनपदों का उल्लेखनीय योगदान

बिलासपुर (29,235), महासमुंद (27,224), बलरामपुर (27,012), कोरबा (26,839) और रायगढ़ (26,707) जिलों ने आवास निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई। वहीं मस्तूरी, आरंग, डभरा, बिल्हा, पाली और जैजैपुर जनपद पंचायतों ने भी 7,500 से अधिक आवासों का निर्माण कर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

🟠आवास के साथ आजीविका और महिला सशक्तिकरण

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि आवास निर्माण के साथ-साथ आजीविका सृजन पर भी विशेष ध्यान दिया गया हैं। महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी हजारों महिलाओं ने निर्माण सामग्री आपूर्ति के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की हैं। अब तक 8,000 से अधिक महिलाएँ ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।

इसके साथ ही आरसेटी के माध्यम से 6,000 से अधिक हितग्राहियों को राजमिस्त्री प्रशिक्षण दिया गया हैं,जिनमें महिलाएँ और आत्मसमर्पित नक्सली भी शामिल हैं। नरेगा के अंतर्गत 10,000 से अधिक आजीविका डबरियों का निर्माण प्रगतिरत हैं।मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि “प्रधानमंत्री आवास केवल मकान नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव हैं।”यह राष्ट्रीय कीर्तिमान छत्तीसगढ़ की समावेशी, संतुलित और सतत विकास नीति की स्पष्ट सफलता को दर्शाता हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!