संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल हुए।उन्होंने प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि रायपुर प्रेस क्लब देश के पुराने और प्रतिष्ठित प्रेस क्लबों में से एक हैं,और नवनिर्वाचित पदाधिकारी इसकी गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा,कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं,और पत्रकार समाज की आवाज़ बनकर गरीबों, वंचितों और आमजन के मुद्दों को मजबूती से उठाते हैं।
उन्होंने कहा,कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद पर बोलते हुए कहा,कि केंद्र की डबल इंजन सरकार की रणनीति और सुरक्षा बलों के साहस से नक्सलवाद समाप्ति की ओर हैं,और 31 मार्च 2026 तक इसके पूर्ण खात्मे का लक्ष्य तय हैं।
मुख्यमंत्री साय ने फेक न्यूज़ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा,कि इससे निपटने के लिए सकारात्मक पहल जरूरी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पत्रकारों की स्वतंत्रता और अधिकारों के साथ मजबूती से खड़ी हैं।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा,कि पत्रकार समाज का अभिन्न हिस्सा हैं,और उनके माध्यम से शासन को वास्तविक समस्याओं को समझने में मदद मिलती हैं। कार्यक्रम में पुस्तक “आईएएस की तैयारी और श्रीरामचरितमानस” का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में विधायकगण, रायपुर महापौर, वरिष्ठ पत्रकार एवं बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।












