Nexis News

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति : 2 साल में दोगुने हुए मेडिकल संस्थान,अब हिड़मा के गांव ‘पुवर्ती’ तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,5फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभाग की उपलब्धियों का विस्तृत लेखा-जोखा पेश किया। एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया,कि पिछले 24 महीनों में प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे (Health Infrastructure) में ऐतिहासिक बदलाव आए हैं।

​🟠शिक्षा और सुविधाओं में भारी बढ़ोतरी

​स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार का मुख्य फोकस मेडिकल शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार पर रहा हैं। उन्होंने कहा:

​”पिछले दो वर्षों में हमने प्रदेश में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और फिजियोथेरेपी कॉलेजों जैसे बड़े संस्थानों की संख्या को डेढ़ से दो गुना तक बढ़ा दिया हैं। इससे न केवल युवाओं के लिए शिक्षा के अवसर बढ़े हैं, बल्कि आम जनता को मिलने वाले इलाज की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ हैं।”

​🟠नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहली बार पहुंचीं सुविधाएं

​खबर की सबसे बड़ी बात यह रही कि स्वास्थ्य सेवाएं अब केवल शहरों तक सीमित नहीं हैं। मंत्री जायसवाल ने विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा संभाग के उन इलाकों का जिक्र किया जो दशकों से विकास से कटे हुए थे।उन्होंने बताया कि चिंतागुफा और कुख्यात नक्सली लीडर हिड़मा के पैतृक गांव ‘पुवर्ती’ जैसे धुर नक्सल प्रभावित और सुदूर अंचलों में भी अब सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूती से पहुंच चुकी हैं। यह राज्य के लिए एक बड़ी मानवीय और प्रशासनिक जीत मानी जा रही हैं।

​🟠आने वाले 3 वर्षों का रोडमैप तैयार

​प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री ने स्पष्ट किया,कि यह केवल शुरुआत हैं। पिछले डेढ़ घंटे की चर्चा में उन्होंने विभाग की हर छोटी-बड़ी उपलब्धि को जनता के सामने रखा और भरोसा दिलाया कि अगले 3 वर्षों के लिए सरकार के पास एक ठोस रणनीति तैयार हैं, जिससे छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।

🟠​मुख्य बिंदु एक नज़र में:

​🔸️मेडिकल कॉलेज: संख्या में 1.5 से 2 गुना की वृद्धि।

​🔸️फोकस एरिया: बस्तर और सरगुजा के सुदूर अंचल।

​🔸️उपलब्धि: पुवर्ती और चिंतागुफा जैसे क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों का सफल संचालन।

​🔸️विज़न: आगामी 3 वर्षों के लिए नई स्वास्थ्य रणनीति पर काम शुरू।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!