Nexis News

तेज रफ्तार बस ने SUV को मारी जोरदार टक्कर,कार के उड़े परखच्चे,चालक बाल-बाल बचा

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,6फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsअंबिकापुर शहर के गांधी चौक में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर से गढ़वा जा रही,एक तेज रफ्तार बस ने SUV कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि SUV के परखच्चे उड़ गए, हालांकि कार चालक चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गया।घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही हैं। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और काफी देर तक भीड़ लगी रही।यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी हैं,और फरार बस चालक की तलाश की जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!