Nexis News

धान भुगतान को लेकर किसानों का आक्रोश,बैंक के बाहर चक्का जाम

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,6फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsअंबिकापुर में धान बेचने के बाद पूरा भुगतान नहीं मिलने से नाराज़ किसानों ने बैंक के बाहर चक्का जाम कर दिया। किसानों का कहना हैं,कि धान विक्रय के बाद भी उन्हें बैंक से पूरी रकम नहीं मिल पा रही,जिस वजह से मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।

किसानों ने बताया,कि वे कई-कई दिनों से बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। घंटों लंबी लाइन में खड़े रहने के बावजूद सिर्फ 20-20 हजार रुपए ही दिए जा रहे हैं, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं।बैंक के भीतर और सड़क पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ने की सूचना पर मौके पर पुलिस जवान पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए।

किसानों ने कहा,कि इस समय शादी का सीजन चल रहा हैं,बेटे-बेटियों की शादियां तय हैं, लेकिन समय पर पैसा नहीं मिलने से वे गंभीर संकट में हैं। किसानों का आरोप हैं,कि बैंक में प्रतिदिन 2 करोड़ रुपए से अधिक की आवश्यकता हैं,जबकि ब्रांच को सिर्फ 1 करोड़ रुपए ही मिल रहे हैं, इसी कारण पूरी व्यवस्था बिगड़ गई हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!