Nexis News

सरगुजा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई,हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,6फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsसरगुजा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर और एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं। आरोप हैं,कि हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर ने एक ठेकेदार से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

एसीबी की टीम ने गोधनपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कार्यालय में जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में संभागीय कमिश्नर पी.सी. अग्रवाल और बाबू अनिल सिंह शामिल हैं।कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम दोनों आरोपियों को एसीबी कार्यालय लेकर पहुंची, जहां उनसे पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!