Nexis News

बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की मंजूरी,छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,बिलासपुर,छत्तीसगढ़,7फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के हवाई नक्शे पर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई हैं। भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C-All Weather Operations (IFR) श्रेणी में अपग्रेड करने की स्वीकृति दे दी हैं। इस ऐतिहासिक फैसले से अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर हर मौसम में सुरक्षित विमान संचालन संभव हो सकेगा।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशी जताते हुए,इसे राज्य के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा,कि ऑल वेदर ऑपरेशन की सुविधा मिलने से क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध होंगी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव  साय ने कहा,कि इस निर्णय से बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नई गति मिलेगी। साथ ही यह औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के प्रति प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में आधुनिक बुनियादी ढांचे का तेज़ी से विस्तार हो रहा हैं।मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया,कि यह उपलब्धि बिलासपुर एयरपोर्ट के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास की नई दिशा देगी और राज्य को राष्ट्रीय विमानन मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाएगी।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!