Nexis News

अबूझमाड़ का गौरव : मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला

संदिली सिंह,जगदलपुर,छत्तीसगढ़,7फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम-2026 के शुभारंभ समारोह में अबूझमाड़ मल्लखंब एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के नन्हे खिलाड़ियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के समक्ष मल्लखंब की रोमांचक और साहसिक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह पहला अवसर था,जब अबूझमाड़ क्षेत्र के बच्चों ने राष्ट्रपति के सामने मल्लखंब का जीवंत प्रदर्शन किया।

लकड़ी के खंभे पर संतुलन, फुर्ती और कठिन करतबों से सजी इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित राष्ट्रपति मुर्मु ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

नारायणपुर जिले के कुटूर, करपा और परपा जैसे सुदूर वनांचलों से आए इन बच्चों ने साबित कर दिया,कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। एकेडमी के संस्थापक मनोज प्रसाद के मार्गदर्शन में इन खिलाड़ियों ने इंडियाज गॉट टैलेंट का खिताब जीता और रोमानियाज गॉट टैलेंट में उपविजेता रहकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई हैं।यह प्रस्तुति न केवल अबूझमाड़ बल्कि पूरे बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बनी और बदलते बस्तर की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत की।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!