Nexis News

भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता छत्तीसगढ़ के लिए नए आर्थिक अवसरों का द्वार खोलेगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,7फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच संपन्न अंतरिम व्यापार समझौता (India–US Interim Trade Agreement) भारत की वैश्विक आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरगामी पहल हैं। उन्होंने कहा, कि इस समझौते से छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी और राज्य को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि इस व्यापारिक समझौते से छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को अमेरिकी बाजार तक सीधी पहुँच मिलेगी। इससे राज्य के वन-आधारित उत्पाद, हथकरघा एवं हस्तशिल्प, वस्त्र उद्योग और कृषि आधारित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही निवेश के नए अवसर सृजित होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक रास्ते खुलेंगे।

उन्होंने कहा,कि इस समझौते के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी और “वोकल फॉर लोकल” की भावना को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस व्यापारिक ढांचे में किसानों के हितों और ग्रामीण आजीविका की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है, जिससे कृषि क्षेत्र पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण को गति देने वाली सिद्ध होगी, क्योंकि राज्य की बड़ी संख्या में महिलाएं स्वयं सहायता समूहों, हथकरघा, हस्तशिल्प और कृषि प्रसंस्करण गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उनकी भागीदारी से आय में वृद्धि होगी और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा। विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की दिशा में छत्तीसगढ़ एक सशक्त, सक्रिय और प्रतिबद्ध भागीदार के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। यह समझौता राज्य के समावेशी, संतुलित और सतत आर्थिक विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!