संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,8फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
अंबिकापुर | रिपोर्टर: जावेद अंसारी सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर के सबसे व्यस्ततम इलाके घड़ी चौक में,शुक्रवार शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। होटल देव के पास हुई,इस फायरिंग की घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने अब आधिकारिक तौर पर गोली चलने की पुष्टि कर दी हैं,और मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया हैं।
🟠भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी
6 फरवरी की शाम जब घड़ी चौक अपनी सामान्य रफ़्तार से चल रहा था,तभी होटल देव के पास अचानक दो राउंड फायरिंग हुई। व्यस्त इलाका होने के कारण पहले लोग कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन गोलियों की आवाज सुनते ही मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस की भारी टीम ने मोर्चा संभाला और इलाके की घेराबंदी की।
🟠होटल से संदिग्ध हिरासत में, लाइसेंसी हथियार जब्त
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने होटल देव में दबिश दी। यहाँ से 3 से 4 युवकों को हिरासत में लिया गया हैं, जिन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही हैं।
🔸️बैलेस्टिक जांच: पुलिस ने मौके से और संदिग्धों से कुछ लाइसेंसी हथियार भी बरामद किए हैं।
🔸️बड़ी कार्रवाई: इन हथियारों को बैलेस्टिक जांच के लिए लैब भेजा गया हैं,ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोलियां इन्हीं बंदूकों से चली थीं या नहीं।
🟠दो गुटों के अहंकार की लड़ाई?
प्रारंभिक जांच में यह बात निकलकर सामने आ रही हैं, कि यह पूरी घटना दो गुटों के बीच हुए पुरानी रंजिश या आपसी विवाद का परिणाम हैं। कहासुनी इतनी बढ़ी कि बात फायरिंग तक पहुँच गई। हालांकि, विवाद की असली वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस अभी चुप्पी साधे हुए हैं।
”मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही हैं। कुछ लाइसेंसी हथियार जब्त हुए हैं जिनकी जांच जारी हैं। कानून हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।” > — अमोलक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), सरगुजा
🟠फरार आरोपियों की तलाश तेज
फायरिंग के बाद कुछ युवक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस की टीमें शहर के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इधर, शहर के मुख्य चौराहों और घड़ी चौक इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई हैं,ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव बना रहे।
अपडेट: पुलिस का कहना हैं कि बैलेस्टिक रिपोर्ट और हिरासत में लिए गए युवकों के बयानों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
ऐसी ही ताजातरीन खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।












