संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,8फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक गरीब ग्रामीण किसान से दिनदहाड़े हुई,ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। सहकारी बैंक से धान बिक्री के 49 हजार रुपये निकालकर गांव लौट रहे किसान को झांसे में लेकर ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी के पास से 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं,जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।
🟠कैसे हुई ठगी की वारदात
घटना 02 फरवरी 2026 की हैं। ग्राम डांड खड़ुआ निवासी निबल साय सहकारी बैंक राजपुर से 49,000 रुपये निकालकर पैदल अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनसे तंबाकू मांगा और उनके बेटे का नाम पूछकर विश्वास में लिया। बेटे को जानने का झांसा देकर घर छोड़ने की बात कही और रुपये लेकर कुछ दूर जाकर फरार हो गए।
🟠CCTV से खुलासा,आरोपी ने कबूला जुर्म
मामले की गंभीरता को देखते हुए,पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर थाना राजपुर पुलिस ने नगर में लगे CCTV कैमरों की जांच की। फुटेज के आधार पर आरोपी जेल कुमार (27 वर्ष), निवासी ग्राम तुंगा, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की वारदात स्वीकार की।
🟠20 हजार रुपये बरामद,एक आरोपी फरार
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की गई राशि में से 20,000 रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं। मामले में एक अन्य आरोपी फरार हैं,जिसकी लगातार तलाश की जा रही हैं।
🟠पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरे मामले का खुलासा थाना प्रभारी राजपुर के नेतृत्व में किया गया। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक पवन सिंह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव एवं आरक्षक अमित राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












