संदिली सिंह,न्यूज डेस्क,8फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज सियासी और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बनी हुई हैं। एक ओर जहाँ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सलवाद के खात्मे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मैराथन बैठकें कर रहे हैं, वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बजट की बारीकियों पर जनता से संवाद करेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार ने कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने और जनसमस्याओं के निवारण के लिए भी बड़े कदम उठाए हैं।
1. अमित शाह का मिशन ‘नक्सल मुक्त बस्तर’
🔸️केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज रायपुर के प्रवास पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में शाह आज विभागीय समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।
🔸️शेड्यूल: सुबह 11 बजे से बैठकों का दौर शुरू हो चुका हैं। दोपहर 3 बजे से सबसे महत्वपूर्ण बैठक LWE (वामपंथी उग्रवाद) क्षेत्रों की होगी, जिसमें नक्सलवाद के खिलाफ रणनीतियों और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया जाएगा।
🔸️बस्तर पण्डुम: कल शाह बस्तर पण्डुम के समापन समारोह में भी शिरकत करेंगे।
2. बजट पर चर्चा करेंगे मनोहर लाल खट्टर
🔸️केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज रायपुर पहुँच रहे हैं। वे दोपहर 12:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
🔸️बजट संवाद: खट्टर एक निजी होटल में आयोजित ‘बजट संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे केंद्र सरकार के बजट के पहलुओं और उससे छत्तीसगढ़ को होने वाले फायदों पर चर्चा करेंगे।
3. कर्मचारियों के लिए ‘i-GOT’ प्रशिक्षण अनिवार्य
🔸️प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने एक नई पहल की हैं। अब राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए i-GOT (Integrated Government Online Training) प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया गया हैं।
🔸️अभियान की शुरुआत: संभाग स्तर पर यह प्रशिक्षण 9 फरवरी से शुरू होगा। रायपुर संभाग में 9 फरवरी, बस्तर में 12 फरवरी और इसी तरह अन्य संभागों में फरवरी अंत तक सत्र आयोजित किए जाएंगे।
4. बीजेपी ‘सहयोग केंद्र’: मंत्रियों से सीधे मिल सकेगी जनता
🔸️आम जनता और कार्यकर्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए 9 से 13 फरवरी तक बीजेपी का ‘सहयोग केंद्र’ आयोजित किया जाएगा।
🔸️समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।
🔸️कौन से मंत्री कब बैठेंगे?
🔸️9 फरवरी: टंकराम वर्मा
🔸️10 फरवरी: गजेंद्र यादव
🔸️11 फरवरी: गुरु खुशवंत साहेब
🔸️12 फरवरी: ओपी चौधरी
🔸️13 फरवरी: केदार कश्यप
आज की इन बड़ी खबरों पर हमारी नजर बनी रहेगी। पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे पोर्टल के साथ।












