Nexis News

चांदी की चेन बना मौत की वजह : साहिल हत्याकांड का खुलासा,दोस्त ही निकले कातिल

संदिली सिंह,ओडिशा,8फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर थाना अंतर्गत रामपुर चौकी क्षेत्र में हुए साहिल सहिस हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया हैं। इस मामले में साहिल के ही पांच नाबालिग दोस्तों की संलिप्तता सामने आई हैं,जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया हैं। हत्या की वजह महज एक चांदी की चेन बताई जा रही हैं।झारसुगुड़ा के पुलिस अधीक्षक गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र ने प्रेस वार्ता में बताया,कि मृतक साहिल से उसके एक दोस्त ने पहले चांदी की चेन ली थी। साहिल द्वारा बार-बार मांगने के बावजूद चेन वापस नहीं की गई, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया।

🟠टांगर्घाट जंगल में हुई वारदात

घटना के दिन साहिल अपने दो दोस्तों के साथ ब्रजराजनगर के कुकुरिकानी टांगर्घाट जंगल गया था, जहां पहले से तीन अन्य दोस्त मौजूद थे। तालाब किनारे चेन को लेकर साहिल और मुख्य आरोपी के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान मुख्य आरोपी ने साहिल पर अचानक हमला कर दिया। इसके बाद बाकी चार दोस्तों ने मिलकर साहिल को काबू में किया और जंगल के भीतर ले गए। वहां उसके हाथ बांधे गए और दोबारा हमला किया गया। बाद में साहिल को तिरपाल में लपेटकर रस्सी से बांध दिया गया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना सुबह करीब 8:30 बजे से 10 बजे के बीच हुई।

🟠5 नाबालिग हिरासत में, हथियार और सबूत बरामद

पुलिस ने जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त हथियार, चांदी की चेन और खून से सना एक शर्ट बरामद किया हैं। एसपी ने बताया,कि यह हत्या किसी पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा नहीं थी, बल्कि अचानक हुए विवाद का नतीजा थी।मामले की जांच में ब्रजराजनगर आईआईसी धवलेश्वर साहू और ओरिएंट थाना आईआईसी क्षमासागर नायक की अहम भूमिका रही। सभी पांचों नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!