संदिली सिंह,जगदलपुर,छत्तीसगढ़,9फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 2026 के समापन समारोह में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की मुक्तकंठ से सराहना की और ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री के स्वागत में जगदलपुर के हजारों स्कूली बच्चों ने “ऐसा जादू हैं,मेरे बस्तर में” गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों की भावपूर्ण,अनुशासित और समन्वित प्रस्तुति देखकर अमित शाह भावविभोर हो उठे और उन्होंने ताली बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत मलखंभ प्रदर्शन को भी दर्शकों ने खूब सराहा। केंद्रीय गृह मंत्री ने बच्चों की कला,अनुशासन और आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने भी बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।
उल्लेखनीय हैं,कि “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत हिंदी और हल्बी बोली में रचा गया हैं। इसमें बस्तर की बादल अकादमी के कलाकारों ने गायन और संगीत का योगदान दिया हैं,जबकि दायरा बैंड ने इसे आधुनिक संगीत के साथ नया स्वरूप दिया हैं। यह गीत युवाओं और बच्चों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हो रहा हैं।












