Nexis News

संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने बिखेरा जलवा

संदिली सिंह,जगदलपुर,छत्तीसगढ़,9फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

बस्तर संभाग की गौरवशाली संस्कृति, कला और परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 में सुकमा जिले के जनजातीय कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में सुकमा जिले के जनजातीय नाट्य दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजेता कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं 50 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

🟠संस्कृति संरक्षण की अनूठी पहल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित बस्तर पंडुम का उद्देश्य बस्तर अंचल की पारंपरिक नृत्य, गीत, नाट्य, खानपान,शिल्प और आंचलिक साहित्य की मूल पहचान को सहेजना और स्थानीय कलाकारों को बड़ा मंच प्रदान करना हैं। इस पहल से विलुप्त हो रही जनजातीय विधाओं को नया जीवन मिल रहा हैं,और कलाकारों के सतत विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा हैं।

🟠सुकमा जिले के कलाकारों की शानदार उपलब्धि

कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन और जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर के कुशल प्रबंधन में सुकमा जिले से 12 विधाओं में 69 कलाकारों ने सहभागिता की।नाट्य विधा में प्रथम स्थान कोंटा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत कोंडासांवली के आश्रित गांव पारला गट्टा की टीम ने हासिल किया।

🟠कला का जीवंत मंचन

मुड़िया जनजाति के 13 सदस्यीय दल (9 पुरुष एवं 4 महिलाएं) ने अपने नाट्य मंचन में ताड़ के पत्ते, मयूर पंख, तीर-धनुष और मछली पकड़ने के जाल जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुओं का सृजनात्मक प्रयोग कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

🟠इन कलाकारों ने बढ़ाया जिले का मान

पारला गट्टा निवासी कलाकार लेकम लक्का, प्रकाश सोड़ी, विनोद सोड़ी, जोगा सुदाम एवं उनकी टीम ने अपनी प्रतिभा से सुकमा जिले का गौरव बढ़ाया।इस सफलता में नोडल अधिकारी मनीराम मरकाम एवं पी. श्रीनिवास राव का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने कलाकारों को संभाग स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!