संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,10फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक पर उस वक्त हड़कंप मच गया,जब वहां स्थित दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर फर्नीचर दुकान, ऑटो पार्ट्स सहित कई दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी हैं। बताया जा रहा हैं,कि आग लगे हुए करीब दो घंटे से अधिक समय हो चुका हैं,जिससे नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा हैं।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका हैं। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही हैं।












